उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

खेवधा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक खाई में पलटा, चालक की मौत

चढ़ाई पर बिगड़ा नियंत्रण, जान बचाने के प्रयास में ट्रक के नीचे दबा चालक

सोनभद्र | वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी
जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे उस समय हुआ जब बालू से लदा ट्रक चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चढ़ाई के दौरान अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। स्थिति को गंभीर देख चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, निवासी कोरांव (प्रयागराज) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चढ़ाई पर वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
खेवधा मोड़ पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति और ढलानों पर बने मार्गों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!