उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

होमगार्ड्स परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा और पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश

सोनभद्र | वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी
जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित होमगार्ड्स लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा कक्षों, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के भंडारण स्थल (स्ट्रॉन्ग रूम) और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा सामग्री की गोपनीयता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची और निर्देश दिया कि सभी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें तथा उनकी लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सघन तलाशी, बाहरी व्यक्तियों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी और पूरे आयोजन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!