उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

प्लॉट पर कब्जे की नीयत से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में जमीन विवाद बढ़ा, पुलिस पर भी सहयोग न करने के आरोप

जयपुर। विश्वकर्मा क्षेत्र के रोड नंबर 17 निवासी वृद्धि चंद मीणा ने अपनी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। मामला कृष्णा विहार-3, खेड़ा की ढाणी, ग्राम आकेडा डूंगर स्थित प्लॉट नंबर 24 से जुड़ा है।
पीड़ित वृद्धि चंद मीणा के अनुसार, उन्हें 1 अप्रैल 2016 को नवयुवक गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड, जयपुर द्वारा प्लॉट नंबर 24 का आवंटन किया गया था। यह प्लॉट करीब 799 गज क्षेत्रफल का बताया जा रहा है और आवंटन पत्र भी वृद्धि चंद मीणा के नाम जारी है। उनका कहना है कि वह उक्त जमीन के वैध स्वामी हैं और लंबे समय से कब्जे में हैं।
आरोप है कि कुछ भूमाफियाओं ने कथित रूप से छल-कपट कर प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से कई बार दबाव बनाया। इस दौरान रमेश, सीताराम, राकेश सुसावत समेत अन्य लोगों पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।


वृद्धि चंद मीणा ने बताया कि इस संबंध में 13 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना विश्वकर्मा में परिवाद दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने जमीन के दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया, जबकि पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जयपुर विकास प्राधिकरण में कन्वर्जन चार्ज भी जमा किया है।
पीड़ित ने सवाल उठाया कि यदि दस्तावेज फर्जी हैं तो आवंटन करने वाली सहकारी समिति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!