टॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुर

मदर्स डे के बीच रोमांचक हुआ यूपी स्टेट शतरंज संग्राम, शिवाय सिंह और याकूब हुसैन संयुक्त बढ़त पर

अंडर-15 ओपन वर्ग में सात चक्र पूरे, खिताब की दौड़ हुई दिलचस्प; मदर्स डे सेलिब्रेशन ने बढ़ाया उत्साह

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत रविवार को अंडर-15 ओपन वर्ग के सात चक्रों की बाजियां रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुईं। प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने रणनीति, धैर्य और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोचक बना दिया।
प्रतियोगिता के छठे चक्र की शुरुआत विशेष मदर्स डे सेलिब्रेशन के साथ हुई, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और भावनात्मक बन गया। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने इस अवसर को खुशी और उत्साह के साथ मनाया।
विद्यालय की प्रो वाइस चेयरपर्सन तनुश्री मेहरोत्रा ने कहा कि, “शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और निर्णय क्षमता का अद्भुत संगम है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों को हर परिस्थिति में सही मार्ग दिखाती हैं, उसी तरह शतरंज भी जीवन में सही चाल चलना सिखाता है।”


सात चक्रों की समाप्ति के बाद प्रयागराज के याकूब हुसैन और वाराणसी के शिवाय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-6 अंक अर्जित किए और संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
वहीं लखनऊ के लक्ष्य निगम, गाजियाबाद के विवान वरुण, गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा तथा महाराजगंज के अयांश सिंह 5.5-5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इसके अलावा बिजनौर के स्पर्श कुमार, गोरखपुर के सोहम मित्तल, गौतम बुद्ध नगर के अर्जुन कुमार, गोरखपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी तथा अलीगढ़ के कुशाग्र भटनागर 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
चीफ आर्बिटर आनन्द सिंह के अनुसार आगामी चक्रों में खिताब की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है तथा अंतिम दौर तक खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!