उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

बदला जनसुनवाई का स्वरूप, आवेदकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

जनसुनवाई में स्वास्थ्य परीक्षण, पेयजल और आवेदन लेखन काउंटर की व्यवस्था

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले में आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई का स्वरूप अब पूरी तरह बदल गया है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं, जिससे जनसुनवाई अधिक व्यवस्थित और नागरिक हितैषी बन गई है।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए आवेदकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नागरिकों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगों को काफी राहत मिली।


इसके साथ ही जनसुनवाई स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं आवेदन लिखने में असमर्थ लोगों के लिए आवेदन लेखन काउंटर भी स्थापित किया गया, जहां कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्याओं के आधार पर आवेदन तैयार कराए गए।


जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने सीमांकन, पेंशन, पीएम आवास, पेयजल, मुआवजा और विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल एवं आयुर्वेद विभाग की टीम तैनात रही, जबकि आवेदन लेखन के लिए नगर पालिका से कर्मचारी नियुक्त किए गए।
कलेक्टर के निर्देशन में की गई इन व्यवस्थाओं की नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस पहल से प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हुआ है।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!