अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान हिंसा पर भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, UNSC में उठाए गंभीर सवाल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने अफगानिस्तान में हिंसा को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। भारत के प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि पाकिस्तान का इतिहास हिंसा और आतंकवाद से जुड़ा रहा है।

भारत ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय शांति की बुनियादी शर्त है। भारतीय प्रतिनिधि ने ड्रोन और विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल पर चिंता जताई।

भारत ने पाकिस्तान द्वारा भारत के आंतरिक मामलों का जिक्र किए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि दुनिया पाकिस्तान के रिकॉर्ड से अच्छी तरह परिचित है। भारतीय दूत ने UNAMA रिपोर्ट का हवाला देते हुए अफगानिस्तान में नागरिक हताहतों का मुद्दा उठाया।

भारत ने अस्पताल पर कथित हवाई हमले को अमानवीय बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों को किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!