उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद चौपाटी में लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात

नगर परिषद ने लगवाई नई सीटें और शेड, चौपाटी का बदला स्वरूप

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
नौरोजाबाद नगर परिषद द्वारा नगरवासियों और दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चौपाटी क्षेत्र में नई सीटें एवं शेड लगवाए गए हैं। इस पहल के बाद चौपाटी का स्वरूप पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और सुविधाजनक नजर आने लगा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शिवप्रसाद धुर्वे के प्रयासों से किए गए इस कार्य का उद्देश्य लोगों को गर्मी और बारिश के मौसम में बैठने एवं आराम करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। चौपाटी में आने वाले नागरिकों और दुकानदारों को अब मौसम की परेशानी से काफी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चौपाटी क्षेत्र में ऐसी सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
नगरवासियों के अनुसार इस कार्य से न केवल चौपाटी की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। नगर परिषद द्वारा आगे भी इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!