‘आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी’, नए जवानों से बोले LG मनोज सिन्हा

Jammu: उपराज्यपाल Manoj Sinha ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में भर्ती हुए नए कॉन्स्टेबलों से आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ मजबूत कार्रवाई करने का आह्वान किया।
3200 से अधिक जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की वर्दी केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि साहस और समर्पण का प्रतीक है।
उपराज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे काम कर रहे आर्थिक नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम को भी जड़ से खत्म करना होगा।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ बीट पुलिसिंग जैसे पारंपरिक तरीकों को भी मजबूत बनाना जरूरी है। यदि स्थानीय स्तर पर पुलिस मजबूत होगी तो अपराध और आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
Manoj Sinha ने नए जवानों से जनता का भरोसा जीतने और पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत करने की भी अपील की।



