उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

लखनऊ : सीएम आवास पर बिजली विभाग की अहम बैठक, आपूर्ति व्यवस्था पर मंथन

सब तक एक्सप्रेस | लखनऊ
प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक शुरू हुई। बैठक में विभाग के एमडी, चेयरमैन आशीष गोयल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख सचिव और विभागीय मंत्री भी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति, ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आम जनता को राहत देने के मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!