राष्ट्रीय

रूस में फंसे भारतीयों पर केंद्र सरकार सक्रिय, सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी

केंद्र सरकार ने सुप्रीम Court को बताया कि रूस विदेशी नागरिकों को अपनी सेना में शामिल करने के लिए बड़े आर्थिक पैकेज दे रहा है। सरकार ने कहा कि कई भारतीय नागरिक भी इसी लालच में भर्ती हुए।

सरकार के अनुसार भर्ती होने वाले लोगों को साइनिंग बोनस, अच्छा वेतन और रूसी नागरिकता तक का ऑफर दिया गया। कुछ मामलों में जेल की सजा माफ करने का भी लालच दिया गया।

सरकार ने अदालत को बताया कि 26 भारतीयों में से 14 की मौत हो चुकी है जबकि 11 लोग अब भी लापता हैं। डीएनए नमूनों की मदद से पहचान की कोशिश की जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में है। सरकार मुआवजा दिलाने और भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!