अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में बड़ा रेल धमाका: क्वेटा स्टेशन के पास विस्फोट, 50 से अधिक घायल

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को हुए एक बड़े धमाके में 24 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह विस्फोट चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुआ जब सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन वहां से गुजर रही थी।

पुलिस के अनुसार, धमाका रेलवे ट्रैक के किनारे हुआ। विस्फोट के कारण ट्रेन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि धमाके के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। एंबुलेंस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने क्वेटा के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी।

अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में कुछ सैन्य कर्मी भी हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते ने आसपास तलाशी अभियान चलाया। जाफर एक्सप्रेस को एहतियातन रोक दिया गया है।

प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बलूचिस्तान में बढ़ती आतंकी घटनाएं पाकिस्तान सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। यह हमला उसी सिलसिले की एक और बड़ी घटना माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!