उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

फतेहपुर में यार्ड में लगी भीषण आग, दर्जनों वाहन जलकर खाक

फाइनेंस कंपनियों द्वारा खींची गई गाड़ियां रखी जाती थीं जीपी यार्ड में, आग के बाद कई सवाल खड़े

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र मलवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौरा स्थित जीपी यार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से दर्जनों वाहन जलकर खाक हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
बताया जा रहा है कि यह यार्ड फाइनेंस कंपनियों द्वारा जबरन खींचकर लाए गए वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाया गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि यार्ड में खड़े कई छोटे-बड़े वाहन उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इसे किसी बड़े खेल से जोड़कर भी देख रहे हैं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं, यार्ड के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने मामले पर चुप्पी साध ली है। मलवां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!