उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं 135 आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में आधार पंजीयन, मजदूरी भुगतान, पेयजल और सीमांकन सहित विभिन्न मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ : राहुल शीतलानी
उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे 135 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान सविता सिंह पति कौशल निवासी ग्राम सलैया-13 पोस्ट कौडिया तथा सुश्री बेला बाई बैगा निवासी कुदरी नौरोजाबाद का आधार कार्ड नवीन पंजीयन कराया गया। वहीं ग्राम महुरा की सुश्री शिवानी कोल का आधार नंबर आधार एक्ट 2016 की धारा 28 के तहत निष्क्रिय होने पर फुल बायोमैट्रिक अपडेट कर सक्रिय करने की प्रक्रिया पूरी की गई।


जनसुनवाई में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम दमोय के राजा पटेल ने रास्ता खुलवाने की मांग की, जबकि गणेश सिंह मुंडा ने सीमांकन के लिए टीम गठित करने का आवेदन दिया। ग्राम उरदानी के चंद्रभान सिंह ने स्वयं एवं अपने पुत्रों की मजदूरी भुगतान कराने की मांग रखी।


इसी प्रकार ग्राम करकेली की माया यादव ने इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य में चौकीदारी एवं मजदूरी भुगतान कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। पुराना पड़ाव निवासी पन्नालाल सोनी ने गल्ला पर्ची बनवाने तथा कछरवार के ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने नजरी नक्शा तैयार कर सीमांकन कराने की मांग की।
ग्राम डगडौवा की शांति बाई राठौर ने रास्ता खुलवाने एवं हैंडपंप स्थापित कराने की मांग रखी। कैंप निवासी अमित रजक ने कैंसर से पीड़ित होने के कारण उपचार हेतु आर्थिक सहायता दिलाने का आवेदन दिया। फजिलगंज की केशकली सिंह ने घर के पास स्थित पीपल के पेड़ को हटाने की मांग की।
विकटगंज की राधा बैगा, मीना, शकुन, वंदना एवं सजनी ने पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की। वहीं खेरवाखुर्द की द्रोपती बैगा ने विवाह सहायता राशि दिलाने तथा ग्राम घुनघुटी की द्रोपती सिंह ने पुत्री राधिका सिंह की मृत्यु के बाद संबल योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ : राहुल शीतलानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!