उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

जनसुनवाई में डीएम चर्चित गौड़ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी प्रकरणों का संवेदनशीलता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को त्वरित राहत मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया जाए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!