उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में शोक

पुलिस लाइन उमरिया में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह की मौत, मामले की जांच शुरू

उमरिया | ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी
उमरिया पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) विजय सिंह ने शनिवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन सहित पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शहडोल रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (IG) विवेक सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विभाग में शोक की लहर

सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह अपने मिलनसार, सरल और सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से पुलिस लाइन के कर्मचारियों और अधिकारियों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
— सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो चीफ, उमरिया : राहुल शीतलानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!