उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

भूमि विवाद, साइबर अपराध, गुमशुदगी समेत विभिन्न मामलों की शिकायतें सुनीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सोनभद्र। ब्यूरो चीफ सतीश पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी तथा राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यपरक जांच कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशील एवं जिम्मेदार रवैया अपनाने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!