उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

अवैध शराब बिक्री के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

उमरिया। ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी

जिला मुख्यालय उमरिया में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले में कथित रूप से हो रही अवैध शराब बिक्री के विरोध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से जिले में शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों का आरोप है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, जिनमें तमन्नारा, बड़ेरी, निगहरी, धतूरा तथा आसपास के अन्य गांव शामिल हैं, वहां अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। पार्टी का कहना है कि इस अवैध कारोबार से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं और ग्रामीण परिवारों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जिले में संचालित अवैध शराब बिक्री के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आम आदमी पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!