उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यलखनऊ

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, मासूम की मौत

महिला और दूसरा बच्चा गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर; पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित धौरहरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला और दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला और दूसरे बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!