उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपर्यावरणपेड़ है तो प्राण हैफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

हरदोई बौद्ध विहार विवाद पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

मुकदमे वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मौर्य-कुशवाहा उत्थान समिति ने सौंपा ज्ञापन

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। मौर्य-कुशवाहा उत्थान समिति एवं चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य सामाजिक संस्थान की ओर से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत महुआकोला गांव में प्रस्तावित बौद्ध विहार निर्माण और उससे जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है।

समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बौद्ध विहार निर्माण के संबंध में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके दौरान पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी तथा विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। समिति का कहना है कि इस कार्रवाई से समाज के लोगों में नाराजगी और असंतोष का माहौल है।

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दर्ज मुकदमों और गिरफ्तार किए गए लोगों के मामलों पर पुनर्विचार किया जाए। समिति का कहना है कि यदि किसी प्रकार का विवाद था तो उसका समाधान वार्ता और प्रशासनिक स्तर पर किया जाना चाहिए था।

समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने राज्यपाल से मामले में उचित हस्तक्षेप कर न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के पदाधिकारी एवं समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!