उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपर्यावरणपेड़ है तो प्राण हैफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस पर सुजानपुर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं और ग्रामीणों ने लगाए पौधे, देखरेख का भी लिया संकल्प

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य, फतेहपुर

फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुजानपुर ग्राम सभा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने किया। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने मिलकर गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने मिनी सचिवालय भवन परिसर में महिलाओं के साथ आम और जामुन के पौधे रोपे। उन्होंने ग्रामीणों एवं महिलाओं को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आकर पौधरोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधों का विशेष महत्व है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करके ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को पौधों का वितरण भी किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम में रेखारानी, माधुरी, सरला, सुमन, संयोगिता, शिवांशी, प्रेम बहादुर, संजय, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!