उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन, लाभार्थियों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

05 स्ट्रीट वेंडर्स और 05 नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट : सतीश पाण्डेय | सब तक एक्सप्रेस
सोनभद्र। आदर्श नगर पालिका परिषद, सोनभद्र के सभाकक्ष में शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने रेहड़ी-पटरी दुकानदारों एवं लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले प्रथम ऋण 15 हजार रुपये, द्वितीय ऋण 25 हजार रुपये तथा तृतीय ऋण 50 हजार रुपये की सुविधा के साथ 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान, डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक, क्रेडिट कार्ड सुविधा एवं अन्य केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को परिचय बोर्ड, क्यूआर कोड एवं नए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वहीं पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 स्ट्रीट वेंडर्स तथा 05 नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से अधिक से अधिक रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!