उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

फतेहपुर में ननिहाल आए किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत

स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कौशाम्बी जनपद निवासी 12 वर्षीय हर्षित अपने ननिहाल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलही गांव आया हुआ था। गुरुवार को वह अपने नाना के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
आसपास मौजूद लोगों ने किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!