उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कोतवाली थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना समाधान दिवस का आयोजन कर प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
प्रशासन द्वारा समाधान दिवस के माध्यम से जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!