उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूजसोनभद्र

नारी स्वास्थ्य संकल्प के तहत महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित, राजीव गांधी की जयंती पर हुआ आयोजन

✍️ संवाददाता – सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नारी स्वास्थ्य संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे की अगुवाई में प्रियदर्शनी उड़ान अभियान के तहत सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला महिला कार्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें बढ़ौली, बहुवार, चुर्क, गोरारी समेत कई गांवों की महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को देश का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। उनके कार्यकाल में भारत ने सूचना क्रांति और विकास की नई इबारत लिखी। कंप्यूटर और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्होंने देश को आधुनिकता की ओर अग्रसर किया।

ऊषा चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी, जिससे युवाओं को राजनीति और लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर मिला। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कर ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांवों को सशक्त बनाया और लोकतंत्र में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की।

महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाकर उन्होंने राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। राजीव गांधी का मानना था कि लोकतंत्र में सभी की सहभागिता से ही देश का वास्तविक विकास संभव है। ऊषा चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सपनों की उड़ान दी और अपने अल्प जीवन में ही राष्ट्रहित में असाधारण योगदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!