उमरियाटॉप न्यूजब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

नरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्थाई वारंटी आरोपी गिरफ्तार

उमरिया ब्यूरो चीफ़ राहुल शीतलानी की रिपोर्ट

उमरिया। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी पाली के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नरोजाबाद के नेतृत्व में थाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना नरोजाबाद में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 291/18 के आरोपी स्थाई वारंटी सुनील सिंह गौड़ पिता राजमोहन गौड़ निवासी पटपरा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उमरिया में पेश किया।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामबकश कोल, सहायक उप निरीक्षक रामसेवक पटेल, प्रधान आरक्षक अवधेश यादव, प्रधान आरक्षक राजेश दुबे एवं आरक्षक रोशन लाल विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

सब तक एक्सप्रेस

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!