उत्तर प्रदेशलखनऊ

डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविर रहेगा लगातार संचालित

लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य, नगर निगम तथा जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि “जब तक इलाके में डायरिया का एक भी मरीज रहेगा, स्वास्थ्य शिविर संचालित रहेगा।” उन्होंने अधिकारियों को शिविर को खुले स्थान की बजाय पास के विद्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा हर संभव मदद और निःशुल्क उपचार का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान, नालियों की मरम्मत, पानी की टंकी की सफाई एवं पार्कों के रखरखाव के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

डिप्टी सीएम ने ट्रॉमा सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ और जनरल फिजीशियन की तत्काल तैनाती करने को कहा और स्पष्ट किया कि “मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान विधायक योगेश शुक्ला, पार्षद दीपक कुमार, डीजी हेल्थ डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!