टॉप न्यूजधार्मिकबिहार

भोजपुरी स्टार सोनू पाण्डेय सुमन का देवी गीत हुआ वायरल, दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार

ब्यूरो रिपोर्ट — सब तक एक्सप्रेस

कैमूर (बिहार)। चैत्र नवरात्रि से पहले भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। भोजपुरी स्टार सोनू पाण्डेय सुमन का नया भोजपुरी देवी गीत रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। AR Music द्वारा प्रस्तुत यह भक्ति गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गीत में बिहार के कैमूर जिले में स्थित ऐतिहासिक माई मुंडेश्वरी धाम का विशेष उल्लेख किया गया है। इसे भारत का सबसे प्राचीन जीवित मंदिर माना जाता है। माता शक्ति की महिमा, आस्था और उनकी कृपा का अद्भुत वर्णन इस गीत में किया गया है।

सुनने वालों का कहना है कि गीत सुनकर भक्ति और श्रद्धा की अनुभूति होती है। खासकर नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर यह गीत श्रद्धालुओं को देवी माँ की उपासना और शक्ति की ओर आकर्षित कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!