उत्तर प्रदेशझांसीटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊ

“भाजपा को विपक्ष नहीं, पुलिस हराएगी” – झांसी की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य का बड़ा आरोप

✍️ सब तक एक्सप्रेस

लखनऊ/झांसी संवाददाता।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में पुलिस की भूमिका को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व झांसी की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीधे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि “भाजपा को विपक्ष नहीं, पुलिस हराएगी। ऐसा लग रहा है कि 2027 में भाजपा को शायद सत्ता में रहना ही नहीं है।”

पत्र में मंत्री ने झांसी के सीपरी बाज़ार थाने के प्रभारी आनंद सिंह पर अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने और अभद्रता का आरोप लगाया। मौर्य ने लिखा कि विधायक राजीव सिंह “पारस” की शिकायत पर जब उन्होंने थानेदार से जानकारी लेनी चाही, तो थानेदार ने न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया।

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आप जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते, किसके लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हो?”
उन्होंने शासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि थानाध्यक्ष आनंद सिंह के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

बेबी रानी मौर्य का यह पत्र अब तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष इसे भाजपा के अंदरूनी संकट की निशानी बता रहा है, जबकि भाजपा समर्थक इसे प्रशासनिक जवाबदेही की मांग करार दे रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!