
उदयपुर/जनतंत्र की आवाज।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सर्किट हाउस में मिला और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
संगठन के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने गहलोत को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कर्मचारियों का कार्यादेश 30 सितंबर 2025 तक ही सीमित है और अब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया है।
इस दौरान उपस्थित श्रीमती किरण तंवर और श्रीमती बेबी गमेती ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा किए गए कथित अत्याचारों की शिकायत रखी। दोनों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन संविदा कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरी गंभीरता से दोनों की बातें सुनीं और कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है और इसका सम्मान होना चाहिए। इसी भावना के साथ गहलोत ने संगठन के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी को पगड़ी और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया।