उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराज्यसोनभद्र

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वरिष्ठ संवाददाता – राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस

घोरावल, सोनभद्र।
स्थानीय ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, सिरसाई में “सेवा पर्व” पखवाड़े के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया और प्रकृति बचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कैमूर वन्य जीव प्रभाग, मिर्जापुर की टीम ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण की महत्ता बताई। वन दरोगा अभिषेक मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ हवा और पानी मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र जनपद का लगभग 33 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है, जो यहां की जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए अहम है।

छात्रों ने इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प भी लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग कुमार पांडेय ने छात्रों से कहा कि वन हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। घने जंगल न केवल जंगली जीवों को सुरक्षित रखते हैं बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं।

इस अवसर पर वन दरोगा राजन मिश्रा, अभिलाष वर्मा, अजय दुबे, अब्दुल्लाह, राजन कुमार, मूलचंद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, राजू प्रसाद और संपूर्णानंद मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!