उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजसोनभद्र

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी गई सुरक्षा एवं योजनाओं की जानकारी

वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को एस.आर. इंटरमीडिएट कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930—की जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा से संबंधित जागरूकता भी कराई गई।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामज्ञान यादव और महिला आरक्षी प्रतिभा वर्मा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र मौजूद रहे और महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सजग रहने का संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!