उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजनवरात्रिपर्यावरणपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजसोनभद्र

पेड़ हैं तो प्राण हैं : सोनभद्र में वृक्षारोपण कर लोगों को दिलाया संरक्षण का संकल्प

सतीश पाण्डेय/सब तक एक्स्प्रेस।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 401 के सथवल में शनिवार को ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए परिवार की एकता, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यह अभियान सोनभद्र को स्वस्थ और सुखमय बनाने का संकल्प है। साथ ही देवी मां से सभी के जीवन में सुख-शांति और शक्ति की कामना की। उन्होंने क्षेत्र में शीघ्र सड़क निर्माण की मांग भी प्रशासन से की।

कार्यक्रम के दौरान संदीप मिश्रा ने उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किए और वृक्षारोपण व संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर श्रीकान्त बिन्द, सत्रुधन बिन्द, आकाश चौहान, विजय चौहान, दिलीप, कन्हैयालाल, राजेन्द्र पटेल, छोटे समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!