उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरलखनऊसोनभद्र

प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया, छात्राओं ने निकाली आकर्षक झांकी

सब तक एक्सप्रेस, वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में छठ पूजा का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सूर्य उपासना और छठी मैया को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा को दर्शाती आकर्षक झांकी निकाली, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने छठ पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन ने कहा कि “छठ पूजा भारतीय संस्कृति का अत्यंत पवित्र पर्व है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्य की महिमा का संदेश देता है। बच्चों में इस पर्व के प्रति जागरूकता देखना प्रसन्नता की बात है।”

मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय परंपराओं और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है। विद्यालय सदैव ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “छठ पर्व आस्था, संयम और समर्पण का प्रतीक है। विद्यार्थियों का इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाना प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।”

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, सीता पांडे, आंचल पटेल, रागिनी शुक्ला, रुचि दुबे, अनीता सोनी, दीप्ति मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!