उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन देर रात पलटा, 4 लोग बाल-बाल बचे

डायल 112 की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत सुरक्षित

ब्यूरो चीफ — उमरिया, राहुल शीतलानी
सब तक एक्सप्रेस

उमरिया। इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चिल्हारी में पुराणिक जी के खेत के पास देर रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में कुल 4 लोग सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायलों को अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी लोग सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!