टॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयसिंगरौली

भास्कर मिश्रा बने प्रदेश प्रवक्ता — सिंगरौली के युवा नेतृत्व को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

सब तक एक्सप्रेस, सिंगरौली।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली जिले के युवा और सक्रिय कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जारी हुई इस नियुक्ति को सिंगरौली की राजनीति में एक नए और सशक्त अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

भास्कर मिश्रा अब पार्टी के मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति को जिले के युवा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाला कदम माना जा रहा है।

सियासी जानकारों का मानना है कि भास्कर मिश्रा की सक्रियता, संगठनात्मक पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह महत्वपूर्ण भरोसा जताया है।

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है और लगातार उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।
सब तक एक्सप्रेस की ओर से भास्कर मिश्रा जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!