उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरराज्यलखनऊसोनभद्र

जिलाधिकारी से मिलेगा किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल

सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो चीफ — सतीश पाण्डेय

सोनभद्र।
धान खरीद में बरती जा रही लापरवाही और अव्यवस्था के खिलाफ किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा अब सख्त तेवर में दिखाई दे रहा है। मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल, संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कल जिलाधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत वार्ता करेगा और किसानों की समस्याओं को बिंदुवार रखेगा।

मोर्चा का मुख्य आग्रह है कि लघु एवं सीमांत किसानों का धान बिना सत्यापन खरीदा जाए, ताकि गरीब किसान अनावश्यक कागजी प्रक्रियाओं की वजह से परेशान न हों। प्रतिनिधि मंडल यह भी बताएगा कि पिछले वर्ष प्रति बीघा 16 क्विंटल का मानक था, जबकि इस वर्ष अचानक इसे 10 क्विंटल प्रति बीघा कर दिया गया है, जिससे किसानों पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है।

संदीप मिश्रा ने इस नीति को “शोषणपूर्ण और अव्यवहारिक” बताते हुए कहा कि ऐसी नीतियां बनाने वाले अधिकारी किसानों की वास्तविक स्थिति से अनभिज्ञ हैं। मोर्चा की मांग है कि सीमा बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति बीघा की जाए और बड़े किसानों का धान सीधे मिलरों को उतरवाने का आदेश दिया जाए।

क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों ने शिकायत की कि कई स्थानों पर हाईब्रिड धान को केंद्र प्रभारी लेने से इंकार कर रहे हैं। मोर्चा ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि ऐसे सभी प्रभारियों को कड़ी हिदायत दी जाए और किसानों के पूरे धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।

मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वह आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।

— ब्यूरो चीफ सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!