उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

घुटवा टोला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सब तक एक्सप्रेस | उमरिया | विशेष संवाददाता: राहुल शीतलानी।

उमरिया जिले के घुनघुटी चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम चौरी के समीप घुटवा नाला के पास दोपहर करीब 2 बजे बाइक और ‘छोटा हाथी’ वाहन की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मंगलेश (पुत्र प्रेम सिंह), निवासी ग्राम चौरी के रूप में हुई है। वह अपने गांव से बकेली की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा छोटा हाथी अचानक अनियंत्रित होकर उसकी बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को बचाया नहीं जा सका।

घटना घुटवा टोला, भौतरा के पास हुई, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!