दिल्ली-NCR में आज हल्का कोहरा, स्मॉग की मोटी चादर से ढकी राजधानी; AQI फिर गंभीर श्रेणी में

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। हवा की गुणवत्ता फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, कई इलाकों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 377 और बवाना में 363 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण की स्थिति में ज्यादा सुधार के आसार नहीं हैं।
HighLights
- दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर छाई।
- दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज।
- नोएडा में 297 और गुरुग्राम में 375 एक्यूआई।
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में पिछले दो दिनों से मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन शुक्रवार को स्मॉग की मोटी चादर से राजधानी ढकी नजर आई। आज सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला।
वहीं, हवा रुकने से एक्यूआई फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। उधर, लोगों को ठंड का भी पूरा अहसास हो रहा है। गुरुवार सुबह की तरह शुक्रवार को भी ठंड से लोगों के हाथ ठिठुरते रहे।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, अलग-अलग इलाकों की बात की जाए, तो आनंद विहार का AQI सुबह सात बजे 377 दर्ज किया गया, जबकि बवाना 363 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा बुराड़ी में 315, चांदनी चौक में 339, द्वारका में 282, आईटीओ में 314, जहांगीरपुरी में 372, मुंडका में 307, नरेला में 345, विवेक विहार में 361 और वजीरपुर में 343 दर्ज किया गया है।
-1766716622696.jpg)
उधर, नोएडा में 297, ग्रेटर नोएडा में 337, गाजियाबाद में 329 और गुरुग्राम में 375 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली का औसत AQI 234 था, जो “खराब” कैटेगरी में आता है। वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के अनुसार, अभी प्रदूषण की स्थिति में ज्यादा सुधार के आसार भी नहीं हैं।
कहां कितना है एक्यूआई?
|
इलाका |
एक्यूआई |
|
आनंद विहार |
377 |
|
बवाना |
363 |
|
बुराड़ी |
315 |
|
चांदनी चौक |
339 |
|
द्वारका |
228 |
|
आईटीओ |
314 |
|
जहांगीरपुरी |
372 |
|
मुंडका |
307 |
|
नरेला |
345 |
|
विवेक विहार |
361 |
|
वजीरपुर |
343 |
|
नोएडा |
297 |
|
ग्रेटर नोएडा |
337 |
|
गाजियाबाद |
329 |
|
गुरुग्राम |
375 |
बता दें कि गुरुवार को हवा की क्वालिटी में सुधार जारी रहा और यह “खराब” कैटेगरी में बनी रही, AQI 300 से नीचे रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शुक्रवार से इसके फिर से खराब होने और 300 से ऊपर “बहुत खराब” कैटेगरी में लौटने की उम्मीद है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 234 था, जो “खराब” कैटेगरी में आता है। पिछले दिन यह 271 था, जो 24 घंटे के भीतर 37 अंकों की गिरावट दिखाता है। गुरुवार इस महीने का चौथा दिन था जब AQI 300 से नीचे, “खराब” कैटेगरी में रिकॉर्ड किया गया। दूसरे दिन 9, 10 और 24 दिसंबर थे।



