उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्रस्वास्थ्य

दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सपा को बड़ा झटका

लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, सात बार रहे विधायक, मंत्री पद भी संभाला

सब तक एक्सप्रेस।सतीश पाण्डेय।

सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है।
विजय सिंह गोंड ने वर्ष 2024 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर दुद्धी सीट जीती थी। इससे पहले 2002 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। आदिवासी बाहुल्य दुद्धी विधानसभा से वे लगातार सात बार विधायक चुने गए और सपा सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे।
जनता से जुड़ाव और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता था। उनके निधन को समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विजय सिंह गोंड के निधन से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!