उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिवस पर सपा का सेवा-संकल्प

कटारिया में कंबल वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखिलेश यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ/गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिवस के अवसर पर करण्डा ब्लॉक में सेवा और सामाजिक समरसता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्राम सभा कटारिया में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा लड्डू-खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।
कार्यक्रम का आयोजन करण्डा ब्लॉक अध्यक्ष रामआशीष यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी पुनीता सिंह ‘खुशबू’ की विशेष सहभागिता रही। उन्होंने अपने संबोधन में पीडीए समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सच्ची आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय किशन साहू रहे, जबकि मुख्य वक्ता यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित विकास महासंघ के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने सामाजिक न्याय और राजनीतिक जागरूकता पर अपने विचार रखे। कंबल वितरण कार्यक्रम प्रभारी इस्लामवाद के प्रधान रामज्ञान सिंह यादव द्वारा कराया गया। इस दौरान डिम्पल यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना भी की गई।
आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें गायक रजनीकांत की प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। मंच संचालन अनिल यादव ने किया।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी रवि यादव, सिंहासन यादव, अवधेश यादव, रामकेवल यादव, गौड़ समाज के नेता रमेश गौड़, उपेन्द्र यादव, हरिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पीडीए समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सामाजिक सेवा और राजनीतिक संघर्ष को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!