पॉलिटिक्सशिक्षाहरियाणा

देश में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली, 29 को होगी धनतेरस, कन्फ्यूजन दूर

देश में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके लिए देश पर में चल रहे कन्फ्यूजन को दूर कर दिया गया है। इसको लेकर दो दिन पहले 15 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर में एक धर्मसभा आयोजित हुई थी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयुपर में आयोजित धर्मसभा में 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य, धर्मशास्त्री एवं संस्कृत विद्वानों ने यह निर्णय लिया है।

 

31 अक्टूबर को ही अमावस्या, लेकिन विदेशों में अलग समय
धर्मसभा के मुताबिक, 31 अक्टूबर को प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद 2 घंटे 24 मिनट) में अमावस्या रहेगी, जो दीपावली मनाने के लिए उपयुक्त समय है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, यही सही समय है जब लक्ष्मी पूजन किया जाना चाहिए। हालांकि, जापान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में अमावस्या का समय 1 नवंबर को प्रदोष काल में आएगा, इसलिए वहां एक दिन बाद दीपावली मनाई जाएगी।

1 नवंबर को अमावस्या बताने वाले पंचांगों का तर्क
राजस्थान के कुछ प्रमुख पंचांगों में भी दीपावली 1 नवंबर को बताई गई है। विद्वानों का कहना है कि इस दिन शुक्रवारी उदियात तिथि में अमावस्या रहेगी। जो लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। पंचांग निर्माताओं का मत है कि इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक अमावस्या रहेगी। इसलिए लक्ष्मी पूजन का शास्त्रसम्मत समय 1 नवंबर को अधिक शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!