छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में फेंका; हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए उसे मारने का प्रयास करते हुए उसका गला घोंटा व उसे मृत समझकर भाग निकले। जंगल के रास्ते लौट रहे ग्रामीणों को वह बेहोश हालत में पड़ी मिली।

एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि पीड़िता गांव में नाटक देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात आरोपितों ने उसका अपहरण किया व जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के घर न लौटने पर उसके स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने बेहोश किशोरी को देखा और पुलिस को सूचित किया। किशोरी को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि किशोरी का स्वास्थ्य अभी स्थिर नहीं है। उसकी तबीयत में सुधार होते ही उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!