टॉप न्यूजराज्य

सशक्त हस्ताक्षर की 38 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न

जबलपुर

संस्कारधानी की सबसे गतिशील संस्था जो साहित्य, समाज, संस्कृति के लिए समर्पित है, की 38 वीं काव्य गोष्ठी, श्री जानकी रमण महाविद्यालय सानंद सम्पन्न हुई ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपनी वाणी से सभी अतिथियों, कवियों, कवयित्रियों का अभिनंदन किया ၊ सरस्वती वंदना भेड़ाघाट से पधारें लोक कवि,गायक कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर ने की ၊
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर सोहन परोहा सलिल, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी,इंजीनियर देवेन्द्र श्रीवास्तव देवेश, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगलभाव सहेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या जैन श्रुति की गरिमामय उपस्थिति रही ၊
इस अवसर पर सोहन परोहा सलिल,देवेन्द्र श्रीवास्तव देवेश को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सशक्त साहित्य सेवा सम्मान,गोपाल प्रसाद रैकवार को सशक्त सेवा सम्मान,मोती व पुष्पमाल, शाल, सशक्त अंगवस्त्र,कलमश्री, मानपत्र से सम्मानित किया गया ၊ इसी क्रम में प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, सहेन्द्र श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया ၊
सभी सम्मानीय,उपस्थित कवि -कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की ၊ काव्य पाठ कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर,पं. दीनदयाल तिवारी बेताल,संदीप खरे युवराज, कछारगाँव से अखिलेश खरे अखिल ने उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया ၊ अजय मिश्रा, रविन्द्र मुर्हार,अरुण शुक्ल, विनय शर्मा, संजय गर्ग,पराग तैलंग, आकाशवाणी जबलपुर में बुंदेली कार्यक्रम के कम्पेयर लखन लाल रजक ने अपनी उत्तम प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया ၊ अरविंद मोहन नायक, जी. एल.जैन,संजय पाण्डेय,विवेक शैलार को सबने सराहा ၊ संतोष नेमा संतोष, सहेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति प्यासी, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, इन्द्राना से आये प्रकाश सिंह ठाकुर ने खूब तालियाँ बटोरी ၊ मंचस्थ अतिथियों, सोहन परोहा सलिल,डॉ. हरिशंकर दुबे,राजेश पाठक प्रवीण,डॉ. विजय तिवारी किसलय, देवेन्द्र श्रीवास्तव देवेश, कवि संगम त्रिपाठी ने गोष्ठी को चरमानंद पर पहुंचाया ၊ धनंजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रकांत जैन की गरिमामय उपस्थित रही ၊संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, व आभार प्रदर्शन महासचिव गुलजारी लाल जैन ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!