उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

फतेहपुर में बाबा साहेब जुलूस में बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट

लाठी-डंडे चले, मौके पर मौजूद पुलिस के सामने हुआ हंगामा; वीडियो वायरल

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप के पास दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जुलूस शहर में आगे बढ़ रहा था, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद थी, लेकिन काफी देर तक विवाद चलता रहा।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!