
संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोराई गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर बाबा साहेब का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र रही। गाजे-बाजे, जय भीम के नारों और नीले ध्वज के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बाबा साहेब की सजी-धजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।




