उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरशिक्षा

साइकिल वितरण से खिले बच्चों के चेहरे, शिक्षा की राह हुई आसान

खखरेरू के नूरुल हुदा स्कूल में 34 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें, फाउंडेशन की पहल सराहनीय

खखरेरू, फतेहपुर | संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर स्थित नूरुल हुदा सेकेंडरी स्कूल में सत्या खुशहाल जीवनदान स्वास्तिया फाउंडेशन द्वारा 34 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान स्कूल के संरक्षक मोहम्मद इसराइल ने बच्चों को साइकिलें सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जावेद आलम सहित शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर सिंह, बालकिशुन, असीष राठौर, शहजाद आलम और दीपक कुमार उपस्थित रहे। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों ने इस सराहनीय पहल के लिए फाउंडेशन और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
यह क्षेत्र यमुना तटवर्ती और अत्यंत पिछड़ा माना जाता है, जहां कई बच्चों को प्रतिदिन 3 से 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। कच्चे रास्ते, तेज धूप और बरसात के मौसम में कीचड़ भरे मार्ग उनके लिए बड़ी चुनौती बनते हैं।
ऐसे में साइकिल मिलने से अब बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का साधन उपलब्ध हो गया है। इससे जहां समय की बचत होगी, वहीं थकान भी कम होगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।
संरक्षक मोहम्मद इसराइल ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा दूरी या संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!