यूपी में पंचायत मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम जारी, 21 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। State Election Commission, Uttar Pradesh ने पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची के संशोधन (रिवीजन) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में 17 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की गई।
अधिसूचना के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है—
21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक: मतदाताओं का डुप्लीकेशन हटाने एवं कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया
29 मई से 9 जून 2026 तक: मतदान केंद्रों/स्थलों का निर्धारण, वार्डों का विभाजन, मतदाता क्रमांक, दावे-आपत्तियों का निस्तारण, फोटो आदि का कार्य
10 जून 2026: निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

आयोग ने निर्देश दिया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित रजिस्ट्रेशन अधिकारी और सहायक अधिकारी तय समय-सीमा में पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
साथ ही, निरीक्षण अवधि के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आमजन अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज करा सकें।
यह प्रक्रिया आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



