उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की समीक्षा व केंद्रों का निरीक्षण

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर । आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। इसमें परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छता, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समीक्षा बैठक के बाद डीएम और एसपी ने थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण भी किया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!