उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊस्वास्थ्यहरदोई

हरदोई में सुरेंद्र कुमार मौर्य हाउस अरेस्ट, शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मिलने जा रहे थे

पुलिस ने आवास पर ही रोका, प्रशासन सतर्क; क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य
हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिवंगत शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मिलने जा रहे सुरेंद्र कुमार मौर्य को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दोपहर करीब 12:30 बजे की गई, जब सुरेंद्र कुमार मौर्य शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के लिए निकलने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस टीम उनके घर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया।
प्रशासन की ओर से इस कदम को एहतियात के तौर पर उठाया गया बताया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!