उदयपुरकोटाजयपुरटॉप न्यूजबड़ी खबरराजस्थान

वाईस ऑफ मीडिया की राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक सम्पन्न, जुलाई में दिल्ली में होगा चार दिवसीय सम्मेलन

सूरत अधिवेशन स्थगित, सदस्यता अभियान तेज; पत्रकारों के परिवार को भी मिलेगा लाभ

सब तक एक्सप्रेस।
जयपुर वाईस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक 22 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 6:00 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव शामिल हुए।
बैठक को राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल महाम्बे ने संबोधित किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सूरत में प्रस्तावित अधिवेशन को कुछ कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब जुलाई माह में दिल्ली में चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में तीन दिन की कार्यशाला रखी जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव भाग लेंगे। वहीं चौथे दिन संसद भवन पर संगठन की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में एक सदस्यता फॉर्म जारी किया गया है, जिसे सभी पदाधिकारी और सदस्य भरेंगे। यह फॉर्म 30 अप्रैल तक संबंधित प्रदेश अध्यक्षों के पास जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का डेटा हेड ऑफिस मुंबई में संकलित किया जाएगा।
संगठन की ओर से यह भी बताया गया कि पंजीकृत पत्रकारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही पत्रकारों के पूरे परिवार की जानकारी भी ली जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!